पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी : घरों पर पोस्टर चिपका, ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई

by

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है। कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई है। ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई है। इस घटना से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस और सेना से धमकी देने वाले देश-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, पुंछ जिले का देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। कल शाम करीब 6 बजे लोग अपने घरों के बाहर लगे पोस्टर देखकर भयभीत हो गए। इन पोस्टर पर उर्दू में लिखा था, “तमाम हिंदू और सरदार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को छोड़ दो. वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी”। सूचना मिलने पर पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया सुरक्षाबलों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरपंच की मौजूदगी में पोस्टर जब्त कराए ।एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन के मेन गेट पर चिपकाया गया था। दूसरा पोस्टर और तीसरा सुजान सिंह के लॉन से बरामद किया गया।
इसी साल अप्रैल में आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने बड़े हमले की धमकी दी थी। उसने धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था. इसमें जम्मू और दिल्ली में आतंकी हमले करने की धमकी दी और J-K में रहने के लिए इच्छुक लोगों को विदेशी बताकर सड़कों पर खून बहाने तक की चेतावनी दी। बता दें कि पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित संगठन है । अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट जैश के प्रॉक्सी आउटफिट के तौर पर उभरा था। PAFF समय-समय पर सेना और सरकार को कई बार धमकियां भी दे चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए 08 जनवरी को साक्षात्कार

शिमला, 05 जनवरी – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले गए है, जिसके लिए साक्षात्कार 08...
article-image
पंजाब

एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को चुनाव आयोग ने हटाने के दिए निर्देश : जालंधर के DC विशेष सारंगल का तबादला करने का भी निर्देश

चंडीगढ़  : भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि...
article-image
पंजाब

विज्ञान विषय के दूसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सम्पन्न 

गढ़शंकर,  1 फरवरी: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में विज्ञान विषय का दूसरे चरण का कम लागत वाली वैज्ञानिक गतिविधियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आज सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!