एक बच्चे के हत्या के बाद दूसरे लापता बच्चे को लेकर अभिभावकों में भय

by

लुधियाना :
लुधियाना के ढंडारी खुर्द के दशमेश मार्कीट इलाके में एक दिन पहले अमित नामक बच्चे को उसके कमरे में रहते एक नौजवान ने पैसों के लालच में अगवा कर लिया था। बच्चे का पिता गरीब था, जो मुलजिमों द्वारा मांगी गई फिरौती देने में असमर्थ था, जिस कारण मुलजिमों ने बच्चे की हत्या करके उसे नहर में फेंक दिया।
इसी इलाके में अमित नाम का एक अन्य बच्चा भी पिछले डेढ़ महीने से लापता है। उसके पारिवारिक मैंबर पुलिस चौकी ढंडारी में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कई बार गए पर किसी भी अधिकारी ने बच्चे की सही पड़ताल नहीं की। दशमेश मार्कीट की गली नंबर 4 में रहने वाले परिवार का आरोप है कि उनका बच्चा अमित (10 वर्ष) डेढ़ महीने से लापता है। उनके साथ लगती गली नंबर 3 में अमित नामक बच्चा दो दिन से लापता था तथा अब पता चला है कि इस बच्चे का कत्ल हो गया है। इसके उपरांत डेढ़ महीने से लापता अमित के माता-पिता में बच्चे की सुरक्षा को लेकर भय पैदा हो गया है। पुलिस के पास शिकायत करने के बावजूद पुलिस अभी तक उनके बच्चे का सुराग नहीं लगा सकी है। लापता बच्चे अमित की मां सीमा रानी ने बताया कि उसका पुत्र 30 अप्रैल से लापता है।
उसका 10 वर्षीय बेटा अमित बर्फ लेने के लिए घर से निकला था पर वापस नहीं आया। अमित ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने 4 मई को अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे का पता लगाने के लिए थाने के लगातार लगा रहे हैं लेकिन बच्चे का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। जिसको लेकर उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढ कर उनके हवाले किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट : खालसा स्कूल नवांशहर ने खालसा स्कूल बंगा को हराकर स्कूल स्तरीय फाइनल मैच जीता

ग्राम स्तरीय समुन्द्रा एवं धमाई की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाते : निमिषा मेहता गढ़शंकर : दिलप्रीत सिंह ढिलो की याद में 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब , समाचार

महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमत, रेत सस्ता

चंडीगढ़ : कैबिनेट में रेत की दरों में कमी का एलान किया। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सेस लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की...
article-image
पंजाब

14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार नशा तस्कर से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद 

गढ़शंकर, 19 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार एक आरोपी से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!