आप सरकार ने एक महीने में प्रचार पर खर्च कर दिए 24 करोड़

by

चंड़ीगढ़ : विपक्षी दलों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की फिजूल खर्ची को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि आप सरकार ने एक महीने में विज्ञापन पर 24 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान द्वारा पंजाब का खजाना भरने का वादा किया गया था। जबकि एक माह में आप सरकार ने प्रचार के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च की है। इसी प्रार भाजपा नेता मनजिन्द्र सिंह सिरसा का कहना है कि आम सरकार ने पिछले तीन महीनों में 9 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। जबकि अप्रैल महीने में सरकार की पब्लिसिटी एवं विज्ञापनों पर 24.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जबकि पंजाब में अभी तक किसी भी महिला को एक हजार रुपये मासिक भत्ता नहीं मिला है और बिजली-पानी पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान जवाब दें कि जब कोई काम नहीं किया तो प्रचार किस बात है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस संबंधी वैबनार करवाया*

गढ़शंकर  :बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए ‘हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर वैबनार करवाया गया। जिसमें पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सेवाएं...
article-image
पंजाब

श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग : मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को बडिंग ने वित्तीय मदद मुहैया करवाने का दिया आश्वाशन

लुधियाना, 28 सितंबर: नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने...
article-image
पंजाब

भडियार पंडोरी-बीत के जंगल में खैर के पेड़ों की चोरी का आरोप, पूर्व सरपंच ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

गढ़शंकर।  बीत इलाके में पड़ते शिवालिक के जंगलों में खैर के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भडियार पंडोरी-बीत  के पंचायती जंगल में पिछले करीब...
Translate »
error: Content is protected !!