एक मैच में ओपनिंग का चांस मिल जाता तो’, युजवेंद्र चहल की डिमांड पर प्रीति जिंटा पर मजेदार जवाब

by

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कर रही है। 7 मैचों के बाद टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम को 6 जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। 13 पॉइंट के साथ पंजाब किंग्स प्लेऑफ के मुहाने पर खड़ी है।

दो और जीत के बाद पंजाब का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा। इस बीच पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के साथ इंटरेक्शन किया।

युजवेंद्र चहल ने ओपनिंग की मांग की

यहां प्रीटि जिंटा से सवाल पूछने वालों में पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी थे। उन्होंने टीम की को-ओनर से ओपनिंग की मांग कर दी। चहल ने लिखा- मैम एक मैच में ओपन बैटिंग करने का मौका मिल जाए तो।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने लिखा- जरूर, युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। आईपीएल खत्म हो जाने दो, उसके बाद तुम्हें जो भी मैच पसंद हो, मुझे पक्का यकीन है कि तब प्रभ और प्रियांश को कोई दिक्कत नहीं होगी।

पंजाब के दोनों ओपनर विस्फोटक खेल दिखा रहे

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह विस्फोटक खेल दिखा रहे हैं। 6 पारियों में प्रभसिमरन सिंर ने 287 रन बनाए हैं। उनका औशत 57.40 और स्ट्राइक रेट 192.61 का है। वह 31 चौके और 16 छक्के मार चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रियांश आर्य का स्ट्राइक रेट 249 का है। 6 पारियों में उन्होंने 42 की औसत से 254 रन ठोके हैं। वह 16 चौकों के अलावा 25 छक्के मार चुके हैं।

पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का रिकॉर्ड टारगेट चेज करके जीत हासिल की थी। पावरप्ले में ही प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी ने 116 रन ठोक दिए थे। दोनों के बीच 41 गेंदों पर 126 रनों की साझेदारी हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के कोशिंदर ने 3000 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गढ़शंकर का किया नाम रोशन

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय टांडा के मैदान में 18 अक्तूबर से चल रही स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के बारहवीं कक्षा के छात्र कोशिंदर ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
पंजाब , समाचार

सिख, सिखी और कांग्रेस के माथे पर अंबिका सोनी कलंक : जाखड़

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कहा चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शनिवार को फेसबुक पर लाइव होकर...
article-image
पंजाब

38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को विधायक डा. रवजोत ने दिए नियुक्ति पत्र

होशियारपुर, 09 सितंबर: विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने आज 38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें पूरी निष्ठा व मेहनत से अपने ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!