एक वर्ष का कारावास, 2 लाख 70 हजार जुर्माना : चेक बाउंस के मामले में अदालत ने सजा सुनाई

by

चंबा। 25 नवंबर
चेक बाउंस के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने व्यक्ति को एक वर्ष का कारावास और दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर एक व्यक्ति से 2 अगस्त 2017 में दो लाख रुपये ऋण के रूप में लिए। जमानत के तौर पर आरोपी ने शपथपत्र बनवाकर उसे चेक सौंपे। इसमें उसने जल्द उधार लिए पैसे लौटाने की बात कही। इस पर व्यक्ति ने पैसे उधार दे दिए, लेकिन निर्धारित समयावधि के बाद भी पैसे वापस न मिलने पर व्यक्ति ने आरोपी से संपर्क साधकर उधार लिए पैसे लौटने की बात कही। इस पर आरोपी आज-कल में पैसे लौटने की बात कहने लगा। उसकी बातों में विश्वास कर व्यक्ति ने उसे और समय दे दिया। आरोपी ने व्यक्ति का फोन उठाना भी बंद कर दिया। लिहाजा, व्यक्ति ने आरोपी की तलाश कर उससे पैसे मांगें, लेकिन उसने टाल-मटोल शुरू कर दी। जिस पर व्यक्ति ने उसके दिए चेक बैंक में लगा दिए। आरोपी के बैंक खाते में पैसे न होने पर चेक बाउंस हो गया। बैंक प्रबंधन ने उक्त खाते में पैसे न होने की बात बताई। यह बात सुनकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिल्याबाई होलकर ने भारत और भारतीयता को नया आयाम दिया : जयराम ठाकुर

सामाजिक समरसता, न्याय प्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण की अग्रदूत हैं लोकमाता होलकर अहल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक बल्ह में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढीकलू रि जोड़ी” गागर, करमु छला रहे हैं काफी लोकप्रिय : जितेन्द्र पंकज शर्मा का नया गाना “राजा तेरे गोरखेया ने” रिलीज

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश का जिला चंबा अपनी समृद्ध संस्कृति और संगीत के लिए जाना जाता है जिला चंबा के कई गाने बॉलीवुड में भी गाए गए हैं, आज दरबार हॉल में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का एनएचआरसी ने किया जिक्र

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली मामले पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!