एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

by

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के साथ पहले ही गठबंधन कर चुकी है।

टीवीके राज्य की तीन छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने वाली थी. आज शाम विजय राज्यपाल से मिलने वाले थे. लेकिन सुपरस्टार विजय के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर आखिरी मिनट में कुछ रुकावटें आ गई हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि विजय को सरकार बनने में फिर पेंच फंसता दिखाई दिया।

एक विधायक के राजी ना होने पर फंसा था पेंच : जानकारी के अनुसार, विजय की पार्टी टीवीके VCK, AMMK और IUML के साथ गठबंधन करने वाली थी। लेकिन एक विधायक ने टीवीके का साथ देने से मना कर दिया. इस विधायक को मनाने के लिए टीवीके समेत तीन पार्टियों ने बातचीत की। क्यों कि इस एक विधायक के समर्थन के बिना, विजय के पास 117 विधायकों का समर्थन होता, जो बहुमत से एक कम है।

राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा : चार दिनों की उथल-पुथल के बाद आज शाम विजय के चेन्नई स्थित घर के आस-पास ‘TVK, TVK’ के नारे गूंजने लगे. यह तब हुआ जब विजय ने आखिरकार सरकार बनाने के लिए जरूरी कुछ सीटें हासिल कर लीं, जिससे यह पक्का हो गया कि वह तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके बाद देर शाम वह राज्यपाल अर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल से मिलकर 118 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. अब वो कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

तमिलनाडु में शानदार जीत की हासिल :  बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार जीत हासिल की. टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं. उन्होंने द्रविड़ पार्टियों DMK और AIADMK के राज्य की राजनीति पर पिछले 62 सालों से चले आ रहे दबदबे को तोड़ दिया. लेकिन इस जीत की खुशी जल्द ही फीकी हो गई, जब राज्यपाल RV अर्लेकर ने यह साफ कर दिया कि वह बहुमत के समर्थन की पुष्टि हुए बिना TVK नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

International Yoga Day to be

Hoshiarpur/ June 19/Daljeet Ajnoha : The district administration will observe International Yoga Day on June 21 at the Police Lines ground, officials said on Friday. SDM Parmpreet Singh held a review meeting with officers...
article-image
पंजाब

2 जिगरी दोस्तों के शव नहर से मिले : पिछले रविवार शाम को किसी काम से एक साथ निकले से घर से

हरगोबिंदपुर साहिब :  श्री हरगोबिंदपुर साहिब के  गांव भाम के दो लापता युवकों की लाशें तीसरे दिन रियाड़की रजबाहा से बरामद होने की सूचना मिली है।इस संबंध में लापता युवकों के पारिवारिक सदस्यों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन

नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोज बद्दी, 3 मार्च (तारा) नगर निगम बद्दी द्वारा निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों की समस्याओं के समाधान...
article-image
पंजाब

पंजाब होम डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी के घर में घुसे चोर : ज्वेलरी और दस्तावेज समेटकर ले गए

चंडीगढ़ :  शहर में चोरों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। सेक्टर-23 में एक बंद घर में चोरों ने सेंधमारी करते हुए लगभग 15 लाख रुपये के सोने और डायमंड के गहने,...
Translate »
error: Content is protected !!