एक साथ बिताई रात…सुबह होटल के कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट की लाश, बिखरा था खून, युवती हो गई गायब

by

बठिंडा : होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। वहीं जो युवती उसके साथ थी वह गायब थी।

इस घटना के बाद होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पंजाब के बठिंडा की है।

बठिंडा के थाना कोतवाली एरिया में स्थित एक निजी होटल में मंगलवार सुबह युवक की लाश मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतक के वारिसों को सूचित कर दिया। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने युवक की मौत होने संबंधी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है। वह गांव लहरा मोहब्बत कॉलोनी का रहने वाला था और टैटू आर्टिस्ट था।

जानकारी के अनुसार थाना मृतक युवक की पहचान होटल के कमरे में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक राकेश अपनी किसी महिला मित्र के साथ सोमवार रात को होटल के कमरे में ठहरा था। दोनों ने रात साथ बिताई, लेकिन मंगलवार सुबह जब होटल कर्मियों ने कमरे में आकर देखा तो युवक कुर्सी पर मृत पड़ा हुआ था। उसके पैर के नीचे खून लगा था और उसकी महिला मित्र गायब थी।

होटल कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने मृतक राकेश के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने लड़के को अपने घर से बेदखल किया हुआ था। मृतक युवक टैटू आर्टिस्ट था। युवक के पैर तले खून बिखरा हुआ मिला है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही कि युवक की मौत कैसे हुई और उसके साथ महिला मित्र कौन थी। उसकी पहचान करके उसे जांच में शामिल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्वीट डिलीट करेंगे राहुल गांधी, कोर्ट को दी जानकारी : नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला

नई दिल्ली : दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि वह 2021...
पंजाब

किरती किसान यूनियन गांवों में आज किसान विरोधी बिलों की प्रतियां जलाएगी

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किरती किसान यूनियन द्वारा सब डिवीजन के गांव देनोवाल कलां, थाना, चक्क गुरु व रुडक़ी खास में 13 जनवरी को किसान विरोधी खेती बिलों की प्रतियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पर्यटन पर संकट के बादल, कैंसिल हो रहीं बुकिंग्स, टूरिज्म को बड़ा नुकसान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, तो वहीं राज्य का पर्यटन उद्योग भी औंधे मुंह गिरा है. हालांकि राज्य के...
article-image
पंजाब

रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर सरेआम हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर :पंजाब के अमृतसर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात...
Translate »
error: Content is protected !!