मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

by

गुरदासपुर। थाना कलानौर के गांव वडाला बांगर और पुलिस जिला बटाला के गांव दालम में मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने के मामले में जिला गुरदासपुर की पुलिस ने दो आरोपितों को 18 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों से दो पिस्टल और आठ रौंद बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने अमेरिका में बैठे सरगना के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने वडाला बांगर के मेडिकल स्टोर मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि मामले में आरोपित सरबजीत सिंह उर्फ साबी निवासी पबाराली, थाना डेरा बाबा नानक और लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी खैहरा रोड, थाना किला लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों से प्राथमिक पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि दोनों ने इन वारदातों को अमेरिका में रहते गांव दालम निवासी अमृत दालम के इशारे पर अंजाम दिया था।

गांव वडाला बांगर के मेडिकल स्टोर मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जबकि गांव दालम के मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने की वजह की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों की आयु 20 से 23 साल के बीच है। पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है ताकि इनके बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक के बारे में पता लगाया जा सके।

ज्ञात रहे कि पुलिस थाना कलानौर के तहत आते अड्डा वडाला बांगर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर सोमवार को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने गोलीबारी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद स्टोर मालिक हरजीत सिंह के बेटे को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

इस दौरान गोली लगने से स्टोर के शीशे टूट गए थे। इसके कुछ ही देर के बाद बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित अड्डा दालम में गुरु नानक मेडिकल स्टोर के मालिक और कांग्रेस के पूर्व सरपंच डॉ. जोगा सिंह पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलियां चला दी थी।

गोलियां लगने से डाक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रैफर कर दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की : सीएम मान के आवास का घेराव करने पहुंचे

संगरूर : संगरूर स्थित CM भगवंत मान के आवास के बाहर रविवार को पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की हुई है। अध्यापक नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनकी मांग है...
article-image
पंजाब

पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए पेंशनर अदालत आयोजित : 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया निपटारा

होशियारपुर, 21 नवंबर :   जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में आज ऑडिट दिवस के संबंध में एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के...
article-image
पंजाब

शिक्षकों ने फूंकी पंजाब सरकार के ‘धमकी भरे’ पत्रों की प्रतियां…बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

30 अगस्त की राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा अगले आंदोलन का फैसला गढ़शंकर। पंजाब सरकार और कर्मचारियों-पेंशनरों के बीच बढ़ते विवाद के तहत गढ़शंकर सहित होशियारपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षकों और स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!