एक ही नारा, एक ही नाम’ ‘जय श्री राम, जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से गूंजा गढ़शंकर : निमिषा मेहता व साथियों ने किया शोभा यात्रा का शानदार स्वागत

by

गढ़शंकर,16 अप्रैल : मर्यादा पुरुषोत्तम रघुकुल श्रमणी प्रभु श्री राम जी के प्रगट दिवस पर गढ़शंकर शहर में रामभक्तों ने श्री रामनवमी शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर श्री आनंदपुर साहिब चौक, नंगल, चौक, बंगा चौक, होशियारपुर रोड, शहर के विभिन्न स्थानों व बाजारों से होते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची। इस दौरान चंडीगढ़ चौक समाजसेवी निमिषा मेहता व उनके साथियों ने शोभा यात्रा का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर निमिषा मेहता व श्रद्धालुओं ने ‘एक ही नारा, एक ही नाम, ‘जय श्री राम, जय श्री राम, के नारों से शहर को श्री राम भगवान के रंग में रंग दिया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर राम भक्तों के जमकर नृत्य किया और शहर वासियों को भी राम नाम पर झूमने पर बेबस कर दिया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन को पेश किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए खान-पीने के स्टाल लगाए गए। इस शोभा यात्रा में गणमान्य नागरिकों के साथ साथ विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के नुमाइंदे भी उपस्थित थे।
कैप्शन… श्री राम नवमी शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए समाजसेवी निमिषा मेहता व उनके साथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में करवाए गए करियर गाइडेंस प्रोग्राम : जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से 

होशियारपुर, 03 अगस्त:   जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर व जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह व सरकारी...
article-image
पंजाब

समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!