एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 मई तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल 13 बैचों में प्रतिदिन लगभग 15 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल के तहत कुल 190 एचआरटीसी कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक कौशल सिखाए जाएंगे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में एचआरटीसी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त जमीनी स्तर पर आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाना और ईंधन भंडारण एवं प्रबंधन से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी देना भी इस प्रशिक्षण का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्टाफ मोबिलाइजेशन, सीपीआर तकनीक, बुनियादी जीवन रक्षक कौशल, प्राथमिक चिकित्सा एवं आघात देखभाल, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया, सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक, आपदा या आपात स्थिति में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा जोखिम न्यूनीकरण (क्पेंजमत त्पे त्मकनबजपवद) के तहत एक सशक्त क्षमता निर्माण पहल है जिसका मकसद परिवहन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति अधिक संवेदनशील और दक्ष बनाना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में फोरलेन निर्माण से हुए नुकसान का लिया जायजा : बोले ….आपदा प्रबंधन हेतु पंचायत स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन 

एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार सुबह शाहपुर क्षेत्र में पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

रोहित जसवाल । ऊना, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
Translate »
error: Content is protected !!