एचडीसीए की सुरभि व अंजली का अंडर-19 एक दिवसीय कैंप में हुआ चयनः डा. रमन घई

by

-30 नवंबर से 8 दिसंबर तक पटियाला में होगा कैंप का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजली शीमर का पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय कैंप के लिए चयन होना पूरे होशियारपुर के लिए गर्व की बात है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पटियाला में 30 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर तक पंजाब के अंडर-19 मुख्य कोच आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का पंजाब अंडर-19 महिमा टीम के लिए चयन किया जाएगा। एचडीसीए की सुरभि व अंजली के चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि दोनों खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन से टीम में अपना स्थान पक्का करेंगी। सुरभि व अंजली के चयन पर उनकी कोच दविंदर कल्याण तथा ट्रेनर कुलदीप धामी व जिला कोच दलजीत सिंह, ठाकुर मदन डडवाल तथा दलजीत धीमान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर डा. घई ने बताया कि अंजली व सुरभि पहले भी पंजाब की अंडर-19 टी-20 टीम में खेलते हुए पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने आशा प्रकट की कि यह खिलाड़ी आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की टीम में अपना स्थान बनाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 नगर निगमों में कल होगा मेयर चुनाव : मोहाली से पठानकोट तक सियासी सरगर्मी बढ़ी

चंडीगढ़: पंजाब की आठ नगर निगमों में पार्षद चुनावों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। बता दें कि कल मेयर चुनाव से पहले विभिन्न दल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
article-image
पंजाब

ट्रक चालक की हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला सहित चार गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

बठिंडा  : मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन के पास बीते दिनों गंडासों से हमला कर ट्रक चालक जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने चार...
article-image
पंजाब

युवक को दिया ओवरडोज – आरोपियों ने शव को घर के पीछे खाली प्लाट में, स्टाफ नर्स गिरफ्तार

बठिंडा  :   बठिंडा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बठिंडा की भुच्चो मंडी के एक युवक को नशे की ओवरडोज से मौत हो गई, लेकिन उसके साथ नशा करने वाले उसके...
Translate »
error: Content is protected !!