एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

by
योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा
एएम नाथ। चम्बा :
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की। इस अवसर पर पीएम-एजेएवाई से संबंधित विभिन्न गांवों में पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें व आवास, विधुत व स्वच्छ ईंधन तथा आजीविका व कौशल विकास, कृषि पद्धतियां, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण इत्यादि सहित विकास के विभिन्न संकेतकों बारे विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अमित मेहरा ने बताया कि जिला चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिजय योजना के अंतर्गत कुल 46 गांव शामिल हैं जिनमें विकास खंड चंबा के 14, विकास खंड मैहला के 9, विकास खंड तीसा के 13, विकास खंड भटियात के 4 तथा विकास खंड सलूनी के 6 गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में वित्त वर्ष 2018-19 में 10, वित्त वर्ष 2019-20 में 27 तथा वित्त वर्ष 2022-23 में 9 गांव शामिल हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों वह कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह योजना से संबंधित विकास कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा कार्य पूर्ण होने पर उनके रख रखाव की भी पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि लंबे समय तक गांव वासियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
इसे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल ने बैठक में उपस्थित एडीएम चंबा सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों  का स्वागत किया तथा योजना के संबंधित विवरण सहित  जिला चंबा की कार्य प्रगति वारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) राकेश कुमार, डीसी चौहान अग्रणी जिला प्रबंधक, ज्ञान चंद उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए समय पर पूरे करें विकास कार्य – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिन्हें मुझे मत नहीं भी दिया वह भी मेरे अपने है और मैं विना भेदभाव के गांव का सर्वपक्षी विकास प्रधान व बार्ड मैबरों को साथ लेकर करेगे: बलदेव

हरोली : गांव सैसोवाल का बलदेव कृष्ण का उप प्रधान चुने जाने से हरोली हलके में ख्ुाशी की लहर चल रही है। बलदेव कृष्ण एक आम परिवार से है और टाहलीवाल में एक उद्यौगिक...
Translate »
error: Content is protected !!