एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित : चंबा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह-एडीएम

by
एएम नाथ। चम्बा  ;  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सरदार प्यार सिंह से वार्तालाप करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके जीवन अनुभव के संबंध में विस्तृत चर्चा की।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल  चौहान ने सरदार प्यार सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया ।
गौरतलब है कि 105 वर्षीय सरदार  प्यार सिंह पूर्व में शिक्षक रहे हैं तथा उन्होंने सेवा काल के दौरान अपने निर्वाचन संबंधी दायित्व का बखूबी निर्वहन करने के अलावा सेवानिवृत्ति के पश्चात निरंतर प्रत्येक चुनाव में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
इस अवसर पर वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने जिला के समस्त मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा, नोडल अधिकारी स्वीप व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान और नोडल अधिकारी चंबा विधानसभा क्षेत्र अविनाश पाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
Translate »
error: Content is protected !!