डीसी ने की राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा : क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में सहायता देने के लिए पूर्व में प्रदान राशि के अलावा 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट जारी –डीसी अरिंदम चौधरी

by

मंडी, 21 सितंबर। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जिले में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को यहां सभी एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राहत शिविरों की वस्तुस्थिति और शरणार्थियों के डाटा का ब्यौरा लिया।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 12 सितंबर तक की निर्धारण तिथि के अनुसार अपने वहां रिलीफ कैंप में रहने वाले शरणार्थियों का डाटा साझा करें। यह जानकारी भी साझा करें कि उनमें से कितने परिवार किराए पर आवासीय सुविधा लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों को निश्चित मासिक किराया प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें किराए पर उपयुक्त आवासीय सुविधा मिल सके। सरकार इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राहत शिविरों में अस्थाई तौर पर रह रहे परिवारों को आवास किराए पर लेने के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह और शहरी क्षेत्रों में राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान करेगी। इसके अलावा सरकार उनके लिए राशन और एलपीजी गैस की व्यवस्था भी करेगी।
डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में सहायता देने के लिए पूर्व में प्रदान राशि के अलावा 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट जारी की है। इसे जिले के विभिन्न उपमंडल में प्रभावितों को राहत देने के लिए उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में लंबित ईकेवाईसी मामलों में तेजी लाने और शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित बनाने को कहा।
उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों और सार्वजनिक संपत्तियों का स्वयं निरीक्षण कर सहायता राशि जारी करने को लेकर मामले भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, प्रोबेशनर आईएएस सचिन कुमार, सभी एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां, मुख्य मीडिया को खबरों की सत्यता और सही जानकारी के लिए करने होंगे अधिक प्रयास —डीसी

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 17 नवंबर 2024: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा होटल लेक व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस भव्य आयोजन में जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की एजीएम में ₹ 3.66 करोड़ राइट-ऑफ का मामला गरमाया

अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने उठाई जांच की मांग एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटालों और बैंकिंग अनियमितताओं का नया मामला सामने...
Translate »
error: Content is protected !!