एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

by
मंडी, 9 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए देई (Daughter Empowerment Initiative) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला में बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस योजना के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा जिला में नववर्ष-2024 के कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है जिसका विमोचन अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी अजय कुमार बदरेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे । निवेदिता नेगी ने विभाग को जारी किए गए कैलेंडर को सभी आंगनवाडी केन्द्रों, पंचायत घरों तथा जिला व खण्ड स्तर के कार्यालयों में लगाने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने कहा कि इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अर्न्तगत बेटियों के सर्वागींण विकास एवं शसक्तिकरण में मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झारखंड के 2 दोस्त : लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में दोनों डूबे, मचा कोहराम

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  :  हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बर्षा के कारण जिला चंबा में 434 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए का नुकसान : DC मुकेश रेपसवाल

जिला चंबा में आपदा में हुए नुकसान का अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने लिया जायजा एएम नाथ। चम्बा ; जिला चंबा में भारी बारिश के कारण हुई क्षति का जायजा लेने के लिए केंद्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के 20 फैसले : नई नियुक्तियां के लिए नए दिशा निर्देश , कौन सा विभाग कहां से कहां हुआ शिफ्ट – जाने

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमडल की बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत उन चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक भोगी कर्मचारी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ से बनेगी बुहला खैरा से परागे दा गलू सड़क – सीएचसी भवन खैरा में होगा नए भवन का निर्माण : यादविंदर गोमा –

पालमपुर, 8 जनवरी :- कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर हलके का सम्पूर्ण विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये कटिबद्ध हैं। गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!