सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

by

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगबां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह तथा एनएसएस के समापन शिविर में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज, आईटीआई तथा महाविद्यालय जैसी संस्थाएं खुलवाकर नगरोटा के बच्चों के शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के सार्थक प्रयास किए हैं तथा उनके द्वारा आरंभ किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाबी के लिए दृढ़संकल्प और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। सबसे पहले जीवन में अच्छा इंसान बनना चाहिए और फिर समाज को वापिस देना भी सीखना चाहिए। असफलता से ही सफलता का रास्ता निकलता है और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
इससे पहले पिं्रसिपल दीपक मनु ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वार्षिक गतिविधियों का ब्योरा भी दिया। इसके साथ ही पाठशाला में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के बारे में कार्यक्रम अधिकारी संगीता महाजन व महेश्वर सिंह ने एनएसएस शिविर के बारे में मुख्य अतिथि को विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, जी.एम इंडस्ट्री राजेश कुमार,बीडीओ राजेश सिंह, प्रधानाचार्य सुमन धीमान कन्या, बीएमओ रूबी भारद्वाज, एक्शन पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, एक्शन आईपीएच विवेक ठाकुर, एसडीओ आईपीएच अभिषेक भाटिया, एक्शन बिजली विभाग कमल चैधरी, एसडीओ विद्युत विभाग प्रवीण चैधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़,महासचिव अजय सिपहिया जिला परिषद सोनिया, शहरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुलदीप धीमान, नीरज दुसेजा उपाध्यक्ष, रोशन लाल खन्ना वरिष्ठ नेता, अंजना चैधरी बीडीसी अध्यक्ष, रोशन लाल, प्रेम राणा, सोनू कटोच, पवन ठाकुर पिंटू, दिवाकर शर्मा, अमित डोगरा, राकेश नागपाल, अनुज कुमार राजीव धीमान और छात्र मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

101 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन : विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी पर हुए बजट 2025 पर चर्चा 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट 2025 के बारे में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये के चेक उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को किए वितरित

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के दृष्टिगत आज समारोह स्थल का...
Translate »
error: Content is protected !!