एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीमों को हर समय आपदा से निपटने के दिए निर्देश :

by

ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला मुख्यालय पर गत दिनों भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुक्सान को मध्यनज़र समय पर राहत सामग्री तथा अवरूद्ध हुए रास्तों को पुनः बहाल करने के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन द्वारा बनाई गई उपमंडस्तरीय लोक निर्माण विभाग ऊना डिवीज़न एक व दो, उपमंडल हरोली लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वां नदी बाढ़ नियंत्रण प्रोजैक्ट, ईओ एमसी ऊना की टीमें शामिल रही।
उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए गठित संबंधित विभागीय टीमों को अपने कार्य क्षेत्र में मरम्मत कार्य को तीव्र गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में गत दिनों में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी की मौसम संबंधी सूचना के अनुसार आगामी कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के दृष्टिगत उन्होंने आपदा से निपटने के लिए गठित की गई सभी टीमों के सदस्यों को आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को मध्यनज़र रखते हुए बचाव, राहत व बहाली कार्यों के लिए संबंधित विभागों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि अवरूद्ध हुए मार्गों, जलापूर्ति योजनाओं व विद्युत संबंधित कार्यों को शीघ्र बहाल किया जा सके। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में यदि पुलिस बल के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
उन्होंने जेसीबी आॅप्रेटरों को निर्देश दिए कि वे अपनी मशीनों को दरूस्त रखें ताकि आवश्यकता के समय में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच गांवों के गणमान्य को किया सम्मानित

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के पाचं गांवो के गणमान्यो को शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा दुआरा अजोजित समागम में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेहतपुर वसदेहडा तहसील के...
हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
हिमाचल प्रदेश

ऊना 10वीं की छात्रा की मौत : दीवार से टकराई बेकाबू साइकिल

ऊना :  ऊना में साइकिल बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जो स्कूल से घर जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के...
Translate »
error: Content is protected !!