एनआईटी हमीरपुर एक सप्ताह में शुरु करेगा आईआईटी विस्तार परिसर भगोटला का सर्वे

by
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक ने किया भूमि का निरीक्षण
एएम नाथ। पालमपुर, 20 जनवरी।  पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर (एक्सटेंशन सेंटर) के निर्माण का सर्वे एक सप्ताह में शुरु कर दिया जाएगा। एनआईटी हमीरपुर की टीम इस सर्वे को अंजाम देगी। इस संबंध में आईआईटी मंडी की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मामले पर आज मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजीटल तकनीक एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा और पालमपुर प्रशासन ने प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। इस दौरान गोकुल बुटेल ने प्रशासन से विभिन्न मामलों पर फीडबैक लिया और उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। दौरे के दौरान प्रो. लक्षमीधर बेहरा ने जानकारी दी कि एनआईटी हमीरपुर की टीम निर्माण कार्य के सर्वे को लेकर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर देगी।May be an image of tree and monument
गोकुल बुटेल ने इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित निर्माण स्थल तक उचित सड़क सुविधा होनी चाहिए ताकि निर्माण सामग्री को निर्बाध निर्माण स्थल तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने वन स्वीकृति के मामलें पर भी फीडबैक लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस दौरान जानकारी दी कि करीब 20 हेक्टेयर भूमि की वन स्वीकृति मिल चुकी है और करीब 30 हेक्टेयर भूमि का मामला लंबित है। इस पर आवश्यक कार्रवाई जारी है।
इस दौरान निर्माण को लेकर अन्य तकनीकि पहलुओं पर भी गौर किया गया। प्रो. लक्षमीधर बेहरा ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मामले पर समन्वय स्थापित करने की बात कही।
दौरे के दौरान उनके साथ एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विनीत शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता पंकज ब्यास, डीएफओ संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 की मौत, 20 घायल : ढलियारा में पलटा पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

एएम नाथ। काँगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ढलियारा में पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (PB 03B Q 1344) बस से टकरा कर पलट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!