एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में तीन नामजद

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में गुरदियाल सिंह की शिकायत पर एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में गुरदियाल सिंह पुत्र हरमेश लाल वासी कितना ने बताया कि वह जसपाल सिंह पुत्र शादीराम जोकि मनीला विदेश में रहता है और वह उसके घर की साफसफाई व देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी हुई है।उसने बताया कि रविवार को वह जसपाल सिंह के घर गया तो देखा कि दूसरी मंजिल के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर पड़ा सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था चेक करने पर अंदर रखी एक एलसीडी, एक एयरकंडीशनर व अन्य सामान चोरी पाया गया। गुरदियाल सिंह ने बताया कि उसने जांच में पाया कि घर मे चोरी हुआ सामान गांव के हरजिंदर सिंह उर्फ साबी पुत्र सुरिंदर पाल, अजय कुमार व परमजीत सिंह पुत्र तरसेम लाल ने ही चोरी किया है। गुरदियाल सिंह के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने हरजिंदर सिंह उर्फ साबी पुत्र सुरिंदर पाल, अजय कुमार व परमजीत सिंह पुत्र तरसेम लाल वासी कितना थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता की तंदरुस्ती व सेवा के लिए एक नर्स का बड़ा योगदान होता – बीबी सुशील कौर

गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस गढ़शंकर: गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में ट्रस्ट के अध्यक्ष बीबी सुशील कौर के नेतृत्व में अस्पताल में मैडीकल सुपरडैंट डा. सोहन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!