एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में DC ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों संग किया आत्मीय संवाद

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
May be an image of 13 people and templeशिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
उपायुक्त ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।
May be an image of 8 people and crowd
उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिले में संचालित 11 एनआरएसटीसी केंद्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगभग 70 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना है।
बच्चों से किया आत्मीय संवाद
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने एनआरएसटीसी सेंटर के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। वे जमीन पर बच्चों के संग बैठे और उनसे उनके जीवन के सपनों व रुचियों के बारे में बातें की। किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो किसी ने इंजीनियर बनने की। उपायुक्त ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, कठिन परिश्रम और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
May be an image of 10 people
बाल कविताओं ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान एनआरएसटीसी में अध्ययनरत छात्राओं सुधा और रूबी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, प्रधान घालूवाल सोना देवी, प्रमोद बिट्टू, जिला प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, रजनीश शर्मा, जीनत महंत, शिक्षा सुधार समिति के महामंत्री सुच्चा सिंह कांग सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!