हिमाचल की कुछ सड़कें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर किया आग्रह 

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया।
श्री सुक्खू ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोनाओं में विभिन्न कारणों से हो रहे विलंब के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और इन परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने का आग्रह किया ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। इसके अलावा उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के संबंध में भी चर्चा की जिनका मामला रक्षा मंत्रालय से उठाया गया है। उन्होंने इन सड़कों पर भी शीर्घ कार्यवाही करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अधिक संख्या में रोप-वे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया ताकि यातायात की समस्या का समाधान कर लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव लोक निर्माण अभिषेक जैन, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ग्रिफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डिपो से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक

फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व शामिल अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान न देकर निश्चिंत होकर खाने में करें उपयोग जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है।...
हिमाचल प्रदेश

टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को होगा इंटरव्यू

बिलासपुर 03 फरवरी – जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हि.प्र. द्वारा टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!