एनएसएस का थानाकलां में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

by

ऊना, 9 दिसंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियों ने एसडीएम बंगाणा को मार्च पास्ट करके सलामी दी। शिविर में एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चहुमुखी विकास होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मिल-जुल कर कार्य करने तथा भविष्य मंे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। विशाल शर्मा ने सभी स्वंयसेवियों को मैडल प्रदान करके सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज व सुरजीत सिंह सहित स्कूल के स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरु, केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी 6 से 14 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं फार्म

ऊना – केन्द्रीय विद्यालयों के योग्य व पात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा ग्यारहवीें के विज्ञान संकाय में दाखिले हेतु 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आॅफलाईन मोड से पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा (डलहौज़ी) : युवा हॉस्टल डलहौज़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचली विद्यार्थियों की सुरक्षित वापिसी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संगठित अपराध से निपटने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!