एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी गिरफ्तार : मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार

by

बटाला : पंजाब के बटाला में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रदेश का माहौल खराब करने की अपराधियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब प्रदेश पुलिस पंजाब हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।  इस मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। डीजीपी गौरव यादव ने खुद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आॅपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें, जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के नाम शामिल हैं।

विदेश में बैठे आतंकी कर रहे थे ऑपरेट

यह मॉड्यूल पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन इङक की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आतंकी नेटवर्कों को खत्म करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्री पहुंचे अयोध्या, परिवार सहित रामलला के किए दर्शन

अयोध्‍या :  दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को हराया, मिले 452 वोट

नई दिल्ली :  देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
article-image
पंजाब

पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के  चेयरमैन ने आर.पी बट्टू के निधन पर शोक व्यकत किया

नंगल,भास्कर न्यूज: पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के वाइस चेयरमैन गुरविंदर पाल सिंह बिल्ला ने पार्षद आरपी बट्टू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र पवन बट्टू एवं परिवार के साथ  संवेदना व्यक्त...
Translate »
error: Content is protected !!