पद की लालसा नहीं, संगठन के लिए समर्पित रहूंगी : प्रतिभा सिंह

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठन के हित में मजबूती से कार्य किया है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए, यह पूर्णतः कांग्रेस हाईकमान का विशेषाधिकार है लेकिन अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कभी किसी पद की लालसा नहीं रही और जो भी दायित्व हाईकमान ने सौंपा, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया।

प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम था। ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भावनाओं का आदर करना पार्टी के लिए सर्वोपरि होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कभी भी गुटबाजी या क्षेत्रवाद को जगह नहीं दी गई। आज पार्टी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं हम उस मार्ग से थोड़ा भटकते दिख रहे हैं जिसे समय रहते ठीक करने की ज़रूरत है।

प्रतिभा सिंह ने विश्वास जताया कि कांग्रेस आज भी प्रदेश में मजबूत स्थिति में है और जनता को मौजूदा सरकार से ढेरों उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हुए कहा कि जनता आज भी उन्हें याद करती है और होली लॉज हमेशा उनके आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा करता रहेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का पुनर्गठन करेगा और इससे संगठन को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर विराम लगेगा तथा कार्यकर्ताओं में भी स्पष्टता आएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की टीम ने हरियाणा को पराजित कर जीता कबड्डी का खिताब

फाइनल में 27-18 से पराजित किया बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : किशनपुरा पंचायत की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दिल्ली ने हरियाणा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाँगी–भरमौर की समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. जनक राज का लोकतांत्रिक विरोध, सरकार से सुनवाई की उम्मीद

एएम नाथ। चम्बा : पाँगी–भरमौर क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गए विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की...
Translate »
error: Content is protected !!