एनटीटी भर्ती में लग रहे धांधली के आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में सक्रिय हैं आऊटसोर्स माफिया : जयराम ठाकुर 

by
हमने पहले ही कहा था कि आउटसोर्स माफिया एडवांस में बेच रहे हैं नौकरियां ,  सराज विधान सभा के धार्मिक आयोजनों में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और संकल्प सिद्धि के हैं प्रधानमंत्री के नेतृत्व 11 साल
एएम नाथ। मंडी :   मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स के जरिए चल रही एनटीटी भर्ती के मामले में प्रदेश भर से धांधली के समाचार सामने आ रहे हैं। भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों ने ही पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और सरकार के चहेतों को बैक डोर से मदद करने के आरोप लगाए हैं। सरकार इस तरीके से मनमानी नहीं कर सकती। सिर्फ चहेतों और ‘मित्र मंडली’ का भला करने के लिए प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को जनादेश नहीं दिया है। एनटीटी की भर्ती में हो रही धांधली को सरकार रोके और निष्पक्ष रूप से भर्ती प्रक्रिया का संचालन करे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही शिकायतों की सरकार निष्पक्ष जांच करवाएं और दोषी लोगों पर कार्रवाई करे। भारतीय जनता पार्टी भर्तियों में धांधली नहीं होने देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती माफिया सक्रिय हो चुके हैं और भविष्य में आने वाले संभावित पदों पर भर्ती का लालच देकर उनसे वसूली भी कर रहे हैं। सरकार ने इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। जिन जगहों पर भी एनटीटी की भर्ती चली हुई है हर जगह से खास लोगों को बैक डोर से फेवर करने की शिकायतें आ रही हैं। पूरा सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी शिकायतें आने के बाद भी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस मामले में दखल दें और एनटीटी में हो रही हर प्रकार की धांधली रोकें।
 जयराम ठाकुर सराज विधानसभा के दौरे पर हैं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के साथ–साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन में भी शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष खौली में देव तुंगासी कोठी (मंदिर) की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होकर सभी देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सराज के ही मुराह में माता काश्मीरी जी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होकर देवताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने तुंगासी देवता और माता काश्मीरी से सभी प्रदेशवासियों पर सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की और दोनों धार्मिक आयोजनों के लिए सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल का सेवा काल सेवा, सुशासन, बड़े संकल्प, उनकी सिद्धि और गरीब-कल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवाकाल को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए जाना जाएगा। गत 11 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्म बदलाव हुए हैं। “विकसित भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में मोदी जी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। उन्नति की यह तीव्रता निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए देवभूमि हिमाचल की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक होगी लड़ाई : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर -पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान से बड़े पैमाने पर आने वाली भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए सीधा संकट बन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा : आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध: डीसी

अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश धर्मशाला 18 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!