एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

by

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो और वीडियो भी जारी की गई हैं।

इन्हीं में पिछले दिनों दावा किया गया था कि जेफ्री एपस्टीन से संपर्क किया था. इन दावों के बाद अब दलाई लामा की तरफ से सफाई है. इसमें इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है.

एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किए गए जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेज़ हैं. ये ई-मेल, फोटो, नोट्स और दूसरे रिकॉर्ड हैं. जो एपस्टीन और उसके नेटवर्क से जुड़े हैं.कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि दलाई लामा का नाम इन दस्तावेजों में 100 से ज़्यादा बार जिक्र है.

दलाई लामा के ऑफिस की तरफ दी गई सफाई

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के ऑफिस ने जेफरी एपस्टीन फाइलों में उनके नाम के सामने आने को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया दावों पर कड़ी सफाई दी है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा के ऑफिस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि दलाई लामा का अमेरिकी यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफरी एपस्टीन से कोई भी संबंध नहीं है.

बयान में साफ कहा गया कि हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि परम पावन 14वें दलाई लामा कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है. ऑफिस ने यह भी कहा कि एपस्टीन फाइलों को लेकर कुछ हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट दलाई लामा को गलत तरीके से एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन बुक्रलिन न्यूयॉर्क का रहने वाला था. इसके साथ ही उसके बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से अच्छे संबंध थे. उस पर पहली बार साल 2005 में केस दर्ज किया गया था. इसी मामले में उसे 2008 में जेल भेज दिया गया था. हालांकि 019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग से मामले में दोबारा गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसने कस्टडी के दौरान आत्महत्या कर ली थी।

एपस्टीन कई तरह की हाई प्रोफाइल पार्टियांआयोजित किया करता था. इसमें कई दिग्गज शामिल हुआ करते थे. अब तक कि रिपोर्ट के अनुसार साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग, डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जैक्सन, बिल क्लिंटन समेत कई दिग्गजों के नाम सामने आ चुके हैं. जो इन पार्टियों का हिस्सा रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी के 70 रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत पटवारियों-कानूनगो से मांगे आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर किया प्रदर्शन

भारी बारिश के बावजूद गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन द्वारा बिभिन मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंक कर प्रदर्शन किया गढ़शंकर : संयुक्त अध्यापक मोर्चा पंजाब के आह्वान पर गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के ब्लाक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक...
Translate »
error: Content is protected !!