एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं ।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए की प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
उपायुक्त आज ज़िला स्तर पर कार्यान्वित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की विभागीय प्रक्रिया में प्रगति को लेकर कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
मुकेश रेपसवाल ने परियोजनाओं के तहत विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करने के पश्चात राज्य नोडल अधिकारी को प्रेषित किए गए एफसीए अनुमति मामलों की वर्तमान स्थिति को लेकर लगातार कार्यालय के साथ संपर्क स्थापित रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए ।
उपायुक्त ने अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित वन मंडल अधिकारियों को उपयोगकर्ता विभागीय अधिकारियों से विभिन्न स्तरों पर लगने वाली आपत्तियों के शीघ्र समाधान को लेकर एक माह के दौरान कम से कम तीन बैठकें करने को कहा ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामलें तैयार करने को निर्देशित किया।
उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ करण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में चंबा वन वृत के तहत लगभग 126 एफसीए मामलों तथा परिवेश-2 पर अपलोड किए गए 30 परियोजनाओं की समीक्षा कर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मनीष कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता मुकुल उपाध्याय सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला प्रवास 23 नवंबर को: डीसी डा निपुण जिंदल

धर्मशाला, 14 नवंबर। हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की

एएम नाथ। चम्बा : चंबा के उपमंडल चुराह में एक बुजुर्ग को रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने पिटाई कर दी। घायल राशिद निवासी पुरबेदा ने बताया कि मंगलवार देर...
हिमाचल प्रदेश

खादी बोर्ड लगाएगा ऊना में जागरूकता शिविर

ऊना, 3 मार्च: हिमाचल प्रदेश खादी एवं विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड ऊना शुक्रवार प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में छठे राज्य वित्तायोग के...
Translate »
error: Content is protected !!