होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद : आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

by

एएम नाथ । मनाली :  हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती भोपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि युवती एक व्यक्ति के साथ सोमवार को होटल में आई थी।

पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को होटल के एक कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा है, जिसपर शक हुआ। उन्होंने बताया, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल के बाहर बैग से युवती का शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को न तो आरोपी की तस्वीर मिली और न ही कोई दस्तावेज क्योंकि बुकिंग युवती के नाम पर की गयी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खोज अभियान चलाया और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद और दोनों के बीच के रिश्ते का पता लगाया जाना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी  ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले अकाल तख्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। शिमला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता हेतु आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीपी-चंबा में बढ़ता शैक्षिक उत्साह, एम्बाइब क्विज़ से जुडे 3500 छात्र : क्विज़ महाकुंभ के माध्यम से अपनी बौद्धिक क्षमता का किया प्रदर्शन

एएम नाथ। चंबा, 27 दिसम्बर :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के  तहत चंबा  जिला के 150 स्कूलों के लगभग 3500 विद्यार्थियों ने एम्बाइब प्लेटफ़ॉर्म पर हुए क्विज़ महाकुंभ के माध्यम से अपनी बौद्धिक क्षमता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
Translate »
error: Content is protected !!