पत्नी की हत्या के आरोपी को मिला पुलिस रिमांड : पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

by

प्रवासी सोनू ने शराब के नशे में पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला था

एएम नाथ। धर्मशाला :  नगरोटा सूरियां में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की जांच तेज हो गई है। शनिवार को पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान मौके पर आसपास रह रहे लोगों से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी सोनू को शनिवार को ज्वाली न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को निर्देश दिए कि सभी प्रवासियों की पारिवारिक जांच कर पंजीकरण करें और इसके लिए पंचायत प्रधानों का भी सहयोग मांगा।
जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू (35) ने वीरवार रात को शराब के नशे में पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला। शुक्रवार सुबह अपने नजदीकी पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी रात को हार्ट अटैक से मर गई है।
पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी करनी शुरू कर दी, लेकिन जब कुछ महिलाओं ने मृतक महिला के शरीर पर घाव देखे तो उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी बीरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस व फोरेंसिक टीम ने महिला के पति को गिरफ्तार कर साक्ष्य इकट्ठे किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोबोटिक सर्जरी के नाम पर KNH में अव्यवस्था : 30 करोड़ की मशीन पर उठे सवाल 11 मार्च से अब तक एक भी गायनिक सर्जरी नहीं हुई : डॉ. जनक राज

गायनी विभाग शिफ्टिंग से महिला मरीजों को हो रही भारी परेशानी एएम नाथ। शिमला : शिमला में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध के समर्थन मूल्य में 1 दिसंबर से बढ़ोतरी… एमआईएस सेब अब 13 रुपये किलो खरीदा जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

चिड़गांव जनसभा में मुख्यमंत्री की घोषणाएं; संदासू सिविल अस्पताल, समरकोट में सब-तहसील और चिड़गांव में एसडीएम कार्यालय के लिए सर्वे की घोषणा एएम नाथ।  रोहड़ू/चिड़गांव। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!