एबीवीपी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन: बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण अति शीघ्र किया जाए

by

शिमला|
हिमाचल की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के चुनाव को लेकर एबीवीपी की इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव कमलेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र किया जाए।
प्रदेश में बरसात एवं बर्फबारी के कारण वर्ष के 4-5 महीने तक विश्वविद्यालय के खेल मैदान में किसी भी प्रकार की कोई खेल गतिविधि आयोजित नहीं हो पाती है, जिसके कारण छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इ
दूसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस अधिकार से छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है।
इसके अलावा कमलेश ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश का प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिनियम 1970 के अनुच्छेद 21 एवं 28(1) में वर्ष 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए संशोधन की वजह से विश्वविद्यालय के विकास कार्य तथा छात्र हितों में शीघ्र निर्णय लेने की प्रक्रिया में बहुत बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। कहा कि बीते वर्ष 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन संशोधनों को वापस लेने तथा विश्वविद्यालय की स्वायतता को पुनः बहाल करने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पूरी नहीं की गई जिसके कारणविश्वविद्यालय में कई विकास कार्यों और नियुक्तियों को लेकर बाधाएं आ रही है। कमलेश ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए पूर्ण रूप से प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल लोक सेवा आयोग से डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत, IG देव राज शर्मा नए सदस्य नियुक्त

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल लोक सेवा आयोग में 6 साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद 15 जनवरी को डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत हो गई हैं। अब उनके स्थान पर हिमाचल पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्मीदवारों की घोषणा नामांकन दाखिल करने से 48 घण्टे या एक हफ्ता पहले होगी : चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी – सीएम सुक्खू

एएम नाथ ।शिमला : लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी। पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने...
Translate »
error: Content is protected !!