सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

by

नई दिल्ली| इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे और कटौती का अनुमान जता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। इससे पहले फरवरी में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब था, जो जून में 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर की कमी आ सकती है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाती हैं। इसी तरह इसमें 1 डॉलर की कमी होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम भी 55-60 पैसे प्रति लीटर कम हो जाते हैं।
इंटरनेशल मार्केट में क्रूड की कीमतें जून में 125 डॉलर प्रति बैरल के करीब थीं, जो सितंबर के पहले हफ्ते में 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। इस हिसाब से क्रूड करीब 26% कमजोर हो चुका है। चीन और यूरोप के कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाएं दबाव में हैं। ऐसे में आगे भी क्रूड की डिमांड कमजोर रह सकती है।
22 मई को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए घटा दिया गया। तब से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में न कोई कटौती हुई है और ही दाम बढ़ाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30-35 वर्षों पुरानी भनौता बस सेवा बंद : ग्रामीणों में बढ़ा रोष महिलाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी, HRTC से बहाली की मांग

बस सेवा शुरू न होने पर जिलाधीश चंबा को सौंपा जाएगा ज्ञापन : ग्रामीण एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनौता एवं चनेड के लिए पिछले 30-35 वर्षों से संचालित हो रही HRTC की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत बलेरा में विकास कार्यों के लिए 41 लाख रुपए स्वीकृत एएम नाथ।  अर्की  : अर्की के विधायक ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों की शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!