एमएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉ. अमृत ने बढ़ाया होशियारपुर का मान : खन्ना

by

अविनाश राय खन्ना और मीनाक्षी खन्ना ने सम्मानित कर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

होशियारपुर, 15 नवंबर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने डॉ. दलजीत सिंह खेला के सुपुत्र डॉ. अमृत को मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खन्ना दंपति ने डॉ. अमृत को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में एमएस की परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे होशियारपुर जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। डॉ. अमृत ने अपनी सफलता से साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

खन्ना दंपति ने डॉ. अमृत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं और उपलब्धियों के माध्यम से समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गांव कालामांज में जनतक सभा पर प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया कि गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने जिंदा दबोचा अमेरिकी पायलट! : IRGC ने F-35 के उड़ा दिए परखच्चे

तेहरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!