एसएचओ टांडा सस्पेंड , डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा ,एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा : डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने टांडा पुलिस थाने में की थी रेड

by

जालंधर : जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को होशियारपुर के टांडा पुलिस थाने में रेड की तो डीएसपी और एसएचओ अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था। जिस पर डीआईजी ने एसएचओ टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा होशियारपुर के एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईजी ने वायरलेस से कंट्रोल रूम में बात की
जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल सुबह करीब सात बजे थाना टांडा में पहुंचे और सीधे पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद डीआईजी गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के एसएसपी को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं। डीआईजी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था, 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी। एसएचओ और डीएसपी टांडा अपने अपने क्वार्टरों में थे और थाने में सहायक मुंशी के इलावा कोई भी कर्मचारी नहीं था थाने में एक महिला हवालाती थी,लेकिन कोई भी महिला कर्मचारी थाने में नहीं थी।

डीआईजी गिल ने कहा थाना टांडा के एसएचओ को लाइन हाजिर कर रहा हूं। डीएसपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और एसएसपी होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है।

डीआईजी गिल ने कहा- मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस (डीजीपी ऑफिस) से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत : साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया

लुधियाना : गांव थरीके में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की मौत अस्पताल में उपचार...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख का सम्मान :सपीकर संधवां व डिप्टी सपीकर रोड़ी ने शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी खख को किया सम्मानित

गढ़शंकर : शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख को सपीकर कुलतार सिंह संधवां व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डीएसपी दलजीत...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में नहीं पास हो पाया बेअदबी वाला विधेयक : मुख्यमंत्री मान के प्रस्ताव पर इसे सिलेक्ट कमेटी को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर पेश किए गए बिल पर बहस हुई। 14 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह विधेयक पेश किया...
पंजाब

200 नशीली गोलियों सहित तीन युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान तीन युवकों दो सौ नशीली गोलीयों को स्मेत काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी सामुंदड़ा का ओर गशत...
Translate »
error: Content is protected !!