जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

by

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी
रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से अब श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों कोटबाला, माजरी आसपुर, अवानकोट लोवर, अवानकोट अप्पर, आलोवल, खरोटा आदि के लोगों की लंबे समय से चल रही नेशनल हाइवे से जोड़े जाने की एक बड़ी मांग जल्द ही पूरी होगी। जिसकी पुष्टि केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सांसद द्वारा लिखे गए पत्र के जवाब में की है।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी को कोटबाला, माजरी आसपुर, अवानकोट लोवर, अवानकोट अप्पर, आलोवल, खरोटा आदि गांवों के शिष्टमंडल ने मिलकर उनके गांवों को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बीबीएमबी नहर पर मौजूदा पुल को रिपेयर किए जाने या फिर नए ब्रिज का निर्माण करने की मांग की थी। जिस संबन्ध में सांसद तिवारी ने केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को एक पत्र लिखा था व व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की थी।
सांसद तिवारी को केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया है कि मामले को लेकर बीबीएमबी से चर्चा की गई है। सिरसा नदी के ऊपर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है। पुल के डिजाइन व ड्राइंग को तकनीकी जांच के लिए आईआईटी, रोपड़ को भेजा गया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sanskar and Parental Values Play

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : Family values and sanskar play a decisive role in the grooming and career-building of a child, especially in middle-class families, said Shakuntala Devi during an interaction with senior journalist Sanjiv Kumar....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : आपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सरवन सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...
article-image
पंजाब

महिला पुलिस इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर भगोड़ा घोषित

मोगा: पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगर इसमें पुलिस का कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल पाया जाता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की...
Translate »
error: Content is protected !!