एसएमओ डा. स्वाति शिमार ने आई.आई.एम. अहमदाबाद में मैनेजमेंट ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 28 सीनियर मैडीकल अफसरों के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमैंट अहमदाबाद में 7 दिवसीय मैनेजमैंट डिवैलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें सिविल अस्पताल की इंचार्ज एस.एम.ओ. डा. स्वाति शिमार ने भी हिस्सा लिया।
ट्रेनिंग से लौटकर जानकारी सांझी करते हुए उन्होंने बताया कि मैनेजमैंट ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहद प्रभावशाली था। आई.आई.एम. अहमदाबाद में इस ट्रेनिंग में भाग लेना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम् में माहिरों द्वारा दिए गए टिप्स अस्पताल मैनेजमैंट में बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे जिससे रोगी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
समापन समारोह में राज्य के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह भी शामिल हुए। डा. स्वाति ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन के लिए सेहत मंत्री तथा डायरैक्टर हैल्थ का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!