महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : 12 दिन पहले हुई थी धूमधाम से शादी

by

लुधियाना : महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला लुधियाना के इंद्र विहार कालोनी का है। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। घटना का पता शुक्रवार की सुबह लगा। कमरे में शव लटकता देख ससुरालवालों के होश उड़ गए हैं।
ससुराल वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और बिचौलिया को दी। बिचौलिया ने सूचना लक्ष्मी के परिवार को दी। लड़की के परिवार को जब खबर मिली तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात को ही लक्ष्मी मिलकर गई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले लालची हैं और दहेज की मांग कर रहे हैं। परिवार ने ससुराल वालों से बात करने को कहा था। मगर लक्ष्मी ने जाते ही आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई राजविंदर ने बताया कि कैलाश नगर इलाके में उनका घर है। पांच नवंबर को उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी धूमधाम से की थी। अभी दो चार दिन पहले ही रिश्तेदार पूरे घर पहुंचे है और गुरुवार की रात को लक्ष्मी घर आई थी।
परिवार वालों से उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे तंग करते हैं और दहेज कम लाने का ताना देते हैं। उन्होंने लक्ष्मी को आश्वासन दिया था कि वह बिचौलिया को साथ लेकर आएंगे और ससुराल वालों से बात करेंगे। गुरुवार की रात पता नहीं ससुराल वालों ने उसे क्या कहा कि लक्ष्मी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। राजविंदर ने कहा कि लक्ष्मी के ससुराल वालों ने उन्हें फोन करने की बजाय बिचौलिया को फोन कर जानकारी दी। राजविंदर ने कहा कि उनकी बहन काफी हसमुख थी और किसी का दिल नहीं दुखा सकती थी। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SSP डॉ. अंकुर गुप्ता पर हाईकोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माना : SSP को वेतन से देना होगा 20 हजार का जुर्माना… हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं एसएसपी को 18 अगस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
Translate »
error: Content is protected !!