एसएमसी शिक्षकों से भरे जाएंगे एलडीआर कोटे के 143 पद

by

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा विभाग में सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के माध्यम से एसएमसी शिक्षकों से विभिन्न श्रेणियों (टीजीटी, शास्त्री, डीएम, एलटी) के 143 पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में सरकार की तरफ से स्कूल शिक्षा निदेशालय को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार के अनुसार 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध मौजूदा रिक्तियों, अनुमानित रिक्तियों के विरुद्ध संबंधित श्रेणियों में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के प्रावधानों के अनुसार 5 फीसदी एलडीआर कोटे के तहत एसएमसी शिक्षकों से विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

एसएमसी शिक्षकों के  1284 पद ऐसे भरे जाएंगे :  एसएमसी शिक्षकों के शेष 1284 (1427-143) पदों को आगामी वर्षों में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध 5 फीसदी एलडीआर दर में छूट के साथ भरा जा सकता है और यह छूट भी केवल बैच बाइज कोटा श्रेणी में आने वाली रिक्तियों को ही दी जाएगी। हालांकि, इस वर्ष पांच फीसदी एलडीआर कोटा और बैच वार कोटा के अंतर्गत 1284 रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए चयनित एसएमसी उम्मीदवारों (कुल 1284 पदों के विरुद्ध) को संबंधित श्रेणियों के भर्ती एवं नियुक्ति नियमों में छूट के साथ, एलडीआर और बैच-वार कोटे में भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित रिक्तियों में शामिल कर लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इन 1427 एसएमसी शिक्षकों की भर्ती कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएगी।

जेबीटी 62,  टीजीटी संस्कृत 6,  ड्राइंग मास्टर 16
टीजीटी हिंदी 11, टीजीटी कला 24, टीजीटी नाॅन मेडिकल 13,  टीजीटी मेडिकल 11 के पद भरे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 25.09 करोड़ की सहकारी विकास परियोजना का करेंगे शुभारंभ – सतपाल सिंह सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण ऊना, 16 नवंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 19 नवंबर को प्रस्तावित ऊना दौरे की तैयारियों को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनवारा के मौड़ी में वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट का अनिरुद्ध सिंह ने किया शुभारम्भ – तनाव मुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

 कसौली  : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और योग का प्रयोग सभी के लिए लाभदायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वज़ीर पठानिया सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी : पठानिया महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के 4 ट्रक रास्ते मे ही वेच डाले : धोखाधड़ी कर नकली मोहर व जाली हस्ताक्षर वाली बिल्टी की प्रस्तुत – ग्रिफ्तार

 एएम नाथ । सोलन : सोलन जिले के पुलिस थाना बागा के अंतर्गत सहकारी सभा के अधीन चल रहे ट्रक में भेजे गए सीमेंट को निर्धारित स्थानों पर न पहुंचाने व बीच में ही...
Translate »
error: Content is protected !!