एसएसआरबी ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ : एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया आश्वासन

by
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा स्तरोन्नत : कुलदीप सिंह पठानिया
एएम नाथ। ककीरा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती (एसएसआरबी) नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्री हरीगिरी मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के शुरू होने से अब जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) का डिप्लोमा प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को इस संस्थान द्वारा दो वर्षीय बीएससी नर्सिंग की डिग्री के पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि संस्थान द्वारा वर्ष 2023 से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थान प्रबंधन की मांग पर आने वाले समय के दौरान यहां एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम को शुरू करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान आने वाले समय के दौरान एक उत्कृष्ट चिकित्सा महाविद्यालय के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ एव्ं वैलनेस केंद्र ककीरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का भरोसा देते हुए भटियात क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी खोलने की भी बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थान की अर्जित उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उच्चतम सामाजिक सरोकारों के समावेश के चलते आज देश भर के चिकित्सा संस्थान यहां से नर्सिंग व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल संस्थान का नाम ऊंचा हो रहा है, अपितु प्रशिक्षणार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट भी सुनिश्चित हो रही है।
इससे पहले स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कांता अजय कुमार ने स्वागत संबोधन रखते हुए संस्थान द्वारा अर्जित उपलब्धियां की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, वन मंडल अधिकारी परियोजना राम पॉल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल, स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य गोविंद भाई ओझा, भरत भाई, रवि भाई, यशवन्त भाई मोदी, ओंकार सिंह राठौर, संजीव वत्स, मनोज वत्स, देवेन्द्र राज महाजन, तरुण मल्होत्रा सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इण्डो-तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के हिमालयन फेस्टिवल में की शिरकत : एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस बाली

एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस ई लामा की शिक्षाओं पर चलते हुए इस मैत्री को और आगे लेकर जाएंगे धर्मशाला, 10 दिसंबर। भारत और तिब्बत एक साझी...
हिमाचल प्रदेश

21 अगस्त से शुरू हो सकता है हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र

3 सितंबर तक चलने की संभावना, लंबे सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय मानसून सत्र में अहम विधेयकों के साथ उपाध्यक्ष पद पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की तैयारी में

शिमला : कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द चार्जशीट लाने के मकसद से आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अहम बैठक बुलाई गई। परंतु इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!