एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन मतदाता सूचियों में पंजीकरण करवाने के लिए दावे या अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां अब 24 जनवरी तक संबंधित एसडीएम के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती हैं।
उपायुक्त ने बताया कि एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के प्रारूप जिला के सभी एसडीएम को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इनके अलावा इन्हें तहसीलों, पटवार सर्कलों, अधिसूचित गुरुद्वारों और मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर भी आम लोगों के सूचनार्थ चस्पां किया जा रहा है, ताकि इन सूचियों के संबंध में 24 जनवरी तक दावे या आपत्तियां प्राप्त की जा सकें।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को दावों या आपत्तियांे का निपटारा करके संशोधित सूचियों की दो-दो प्रतियां 10 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

रामपुर बुशहर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : विक्रमादित्य सिंह

श्राई कोटि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने की शिरकत रामपुर, 03 जुलाई – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर उपमंडल के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

एएम नाथ। सोलन/ शिमला : डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनलोग कलां के लिए लगभग 2.59 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से...
Translate »
error: Content is protected !!