एसटीसी खड़का कैंप में स्वतंत्रता दिवस मनाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एसटीसी खड़का कैंप में स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री चारूध्वज अग्रवाल, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केंन्द्र खड़का कैंप ने शहीद सतपाल चौधरी परेड ग्राउण्ड में सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। घ्वजारोहण के दौरान तिरंगे को राष्ट्रीय सैल्युट से सम्मानित किया गया । इस समारोह में संस्थान के समस्त अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारीयों, जवान तथा प्रशिक्षणार्थीयों और इस कैम्पस में रह रहे महिला, पुरूष व बच्चों ने पुरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया ।

मुख्य अतिथि श्री चारूध्वज अग्रवाल, महानिरीक्षक ने परेड को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में उपस्थित सभी कार्मिक व कार्मिकों के परिजनों कों शुभकामनाए दी और स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं स्वतंत्रता और एकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर जोर दिया । स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया एवं बदलते पर्यावरण के नुकसान, स्वछता, जल संरक्षण और राष्ट्र के प्रगति व सूरक्षा के लिए जागरूक किया। पुरा परेड गर्व और देशभक्ति की भावना से गुंज उठा, जो एक सफल स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रतीक था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
पंजाब

पंजाब में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक नेता के दुकानदार...
Translate »
error: Content is protected !!