एसडीआरएफ के तहत जल शक्ति मंडल हरोली में चल रहे 25.59 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

by
उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति ने लिया जायजा, 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण
रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। राज्य आपदा शमन कोष (एसडीआरएफ) के तहत जल शक्ति मंडल हरोली के अंतर्गत चल रहे बाढ़ संरक्षण कार्यों का उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में गठित संयुक्त निगरानी समिति ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस संयुक्त निगरानी समिति में अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना, अधीक्षण अभियंता स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन परियोजना सर्किल ऊना और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना सदस्य के रूप में शामिल हैं, जबकि जिला राजस्व अधिकारी ऊना सदस्य सचिव हैं।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान सहित समिति के अन्य सदस्य और जल शक्ति मंडल हरोली तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संयुक्त निगरानी समिति ने इस अवसर पर कुल 9 बाढ़ संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया, जिनकी कुल स्वीकृत अनुमानित लागत 25.59 करोड़ रुपये है। इन कार्यों में मोहल्ला टालियां, अठवाई खड्ड (पंडोगा), हरिजन बस्ती (खड्ड), सीर नाला, घालूवाल, हरोली खड्ड, भदसाली खड्ड (मोहल्ला थोलियां), बाथड़ी खड्ड तथा पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।
समिति ने निरीक्षण के दौरान इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सभी कार्य एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप निष्पादित किए जा रहे हैं तथा भौतिक रूप से लगभग 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी बरसात के दौरान संभावित नुकसान से क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाढ़ संरक्षण कार्यों को तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि आगामी बरसात में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए शेष धनराशि भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि कार्य समय रहते पूरे हों और बरसात में किसी प्रकार की क्षति न हो।
इस दौरान जल शक्ति मंडल हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने अवगत करवाया कि इन परियोजनाओं के लिए अब तक 13.42 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिसका पूर्ण रूप से व्यय किया जा चुका है, जबकि लगभग 12.17 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होना शेष है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि शेष धनराशि शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा ने हमें 30 साल पीछे धकेल दिया लेकिन हम फिर से उठ खड़े होंगे : जयराम ठाकुर

भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले 30 साल पहले भी डिफी से आए थे आज फिर डिफी से आना पड़ा आपदाग्रस्त छतरी क्षेत्र का जयराम ठाकुर ने किया दौरा, बांटी राहत सामग्री सेब की फसल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दुओ को जगाने मे संघ का अहम रोल I गांव मे नशे के प्रति जागरूकता कमेटीयां बनाऐ

कसौली, 20 जनवरी (तारा) : कसौली विधानसभा क्षेत्र कोटबेजा मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज समिति की और से किया गया I हिन्दू सम्मलेन मे विभिन्न वकताओ की और से हिन्दूओ के बारे मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने ऊना जिला श्रम अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

रोहित जसवाल। ऊना  : विजिलेंस ने ऊना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला श्रम अधिकारी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक लेबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
Translate »
error: Content is protected !!