हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास : 55 वर्ष से आंदोलनरत लोगों ने इस निर्णय के बाद पूरे गिरिपार में दीवाली जैसा जश्न

by

सिरमौर :   जिले सिरमौर के हाटी समुदाय का 55 वर्ष से शांतिपूर्ण संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार को समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। यह बिल लोकसभा में बीते वर्ष 16 दिसंबर को पारित हुआ था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की 154 पंचायतों के दो लाख लोगों को उनका जनजातीय सांविधानिक अधिकार मिल जाएगा।

राज्यसभा में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दोपहर बाद बिल पेश किया।  दो घंटे चर्चा के बाद  बिल पारित हो गया। राज्यसभा से बिल पारित होते ही सिरमौर के ट्रांसगिरि इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के प्रयासों से इस मामले में एथनोग्राफिक रिपोर्ट शोध संस्थान के गठन के बाद केंद्र को भेजी थी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का वादा किया था, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा कर गिरिपार के हाटी समुदाय को उनका अधिकार दिया है।

चार विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को लाभ

सिरमौर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की शत-प्रतिशत आबादी को जनजातीय का दर्जा मिलने से लाभ होगा। श्री रेणुका जी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी और पांवटा साहिब की करीब 14 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। नाहन विधानसभा क्षेत्र गिरिपार से बाहर है लेकिन जिला का मुख्यालय होने की वजह से यहां पूरे जिला से लोग आकर बसे हैं। इस लिहाज से वहां भी इसका असर होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2025: शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में किया विसर्जित एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी से निपटने के लिए बैठक आयोजित : शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा

शिमला, 08 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में सर्दी के मौसम में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!