एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

by
ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा मास्क न लगाने वाले 10 व्यक्तियों के चालान किए।
डॉ. निधि पटेल ने दुकानों व होटलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में सैनिटाइजर रखें और नो मास्क-नो सर्विस के बोर्ड लगाएं। एसडीएम ने खोखा मार्केट में अतिक्रमण का भी कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने अपील की कि कोविड-19 वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए लोग इसे हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों के चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करना है, ताकि वह नियम मानें। कोविड-19 वायरस से लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब आम नागरिक भी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध सरकार ने टीकाकरण अभियान छेड़ा है, लेकिन अभी भी जरुरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करें, निर्धारित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें और हाथों की स्वच्छता सहित अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जुकाम, बुखार, खांसी व फ्लू जैसे लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क कर उपचार करवांए तथा अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में 8 करोड़ की लागत से बनेगा वर्किंग वूमेन हाॅस्टल: बाली

नर्सिंग स्कूल होगा स्तरोन्नत 2 करोड़ सात हजार होंगे खर्च,  सीनियर सिटीजन के लिए 2 करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल एएम नाथ। धर्मशाला, नगरोटा, 17 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की आदिती शारदा ने खोजा एक शुद्र ग्रह, डीसी ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर – ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर आज उन्हें उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!