पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर के बाहर 7 राउंड फायरिंग : कर्मचारी जांकी की मौत, नकाबपोश बदमाशों का आतंक, पुलिस बीट बॉक्स के सामने युवक को गोलियों से भूना

by

चंडीगढ़, 13 जून : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के बाहर शुक्रवार को हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मेडिकल स्टोर के कर्मचारी जांकी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट की दुकान के बाहर तीन नकाबपोश हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके पास ऑटोमेटिक पिस्तौलें थीं। हमलावरों ने जांकी को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड फायरिंग की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जांकी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार मृतक जांकी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और हाल ही में उसने एक स्थानीय चुनाव भी जीता था। प्रारंभिक जानकारी में आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद को वारदात का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, उसके ठीक सामने पुलिस का बीट बॉक्स मौजूद है, जहां आमतौर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसी मार्केट के एक अन्य केमिस्ट संचालक को पहले कथित तौर पर गैंगस्टरों से धमकियां मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने किसी गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।
इस सनसनीखेज हत्या के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में 100 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो : महिला की मौत, चालक गंभीर

चांजू के टेपा मोड़ पर हादसा, ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य; घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब

माता काली मंदिर में माता बगलामुखी जसंती धूमधाम से मनाई

गढ़शंकर : माता काली मंदिर झोनोवाल में आज पंडित शशि पाल की देख रेख में हर वर्ष की तरह माता बगलामुखी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्यां में श्रद्धालू विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के वार्षिक टेक्निकल फेस्टिवल ‘मेराकी-2026’ का उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ड्रोन व रोबोटिक्स में कार्य विस्तार पर जोर, युवाओं से अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना के वार्षिक टेक्निकल...
Translate »
error: Content is protected !!