एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

by
राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश
ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग के संबंधित निशानदेही, आपराधिक घटनाओं, लंबित न्यायिक मामलों, तक्सीम, ऑनलाइन शिकायत निवारण, 2/3 बिस्वा भूमि आबंटन मामलों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण जारी करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि उपमंडलाधिकारी संबंधित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करें ताकि उपमंडल व तहसील स्तर पर लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी नियमित रूप से अपने अधीनस्थ पटवारखानों का निरीक्षण करें तथा उपायुक्त कार्यालय से संबंधित मामलों की रिपोर्ट समयबद्ध भेजें। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ा विभाग है, इसलिए राजस्व अधिकारी नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी निरंतर बैठकें करें तथा उनके कार्यालयों में जाकर निरीक्षण भी करें।
राजस्व अधिकारियों के परफार्मेंस पैरामीटर किये तय
उपायुक्त द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक के लिए नये परफार्मेंस पैरामीटर तय किये गये, जिनके अनुसार प्रत्येक अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र के माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करेंगे, भू स्थानांतरण मामलों में शून्य पैंडेंसी तथा भूमि विभाजन के 15 मामले निपटाने होंगे। उपायुक्त ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि फसल खड़ी हो अथवा नहीं, हर माह हदबंदी के कम से कम 20 मामले निपटाना सुनिश्चित करें।
दुर्घटना की सूचना तुरंत करें सांझा
उपायुक्त ने निर्देश दिये कि अपने कार्य क्षेत्र में होने वाली किसी भी सड़क हादसों, आग्जनी जैसी घटनाओं की रिपोर्ट त्वरित जिला प्रशासन से सांझा करें ताकि अविलम्ब नागरिकों को राहत राशि प्रदान की जा सके। इसके अलावा राहत राशि से सम्बन्धित मामलों को एक माह के भीतर निपटाना सुनिश्चित करें। सभी अनुबन्ध, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक कर्मचारियों को हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि इन्हें बीमारी के लिए 5 लाख रूपये के बीमा में कवर किया जा सके।
बैठक में एडीसी डॉ अमित शर्मा, जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंद्र पटियाल, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

एएम नाथ। बिलासपुर एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
Translate »
error: Content is protected !!