एसपी (डी) रविन्दरपाल सिंह संधू सैशन चौक में लोगों को मास्क वितरित किए और कोरोना वायरस सम्बन्धी जागरूक किया

by
होशियारपुर : कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ जि़ला पुलिस ने लोगों से अपील की कि मास्क पहनें और अन्य ज़रूरी अहतियात बरतने में कोई लापरवाही न की जाए, क्योंकि सावधानियों की सही पालना करने से ही कोरोना वायरस को असरदार ढंग से रोकने में सहायक हो सकती है।
स्थानीय सैशन चौक में ज़रूरतमंदों को जि़ला पुलिस द्वारा मास्क बाँटते हुए एस.पी. (डी) रविन्दरपाल सिंह संधू ने लोगों से अपील की कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजऱ समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों की यथावत पालना यकीनी बनाई जाए, जिससे इस वायरस को और फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड सम्बन्धी हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ पुुलिस द्वारा बनती कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज अलग-अलग स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के 130 के करीब चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि जि़ले में रात 11 बजे से प्रात:काल 5 बजे तक क$फ्र्यू जारी है और क$फ्र्यू का उल्लंघन न की जाए। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी अब तक 45 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस मौके पर डी.एस.पी. माधवी शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

600 बिजली यूनिट बिजली बिल जीरो : अधिसूचना में आई कई शर्ते साहमने

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार दुारा 300 युनिट प्रति महीना व दो महीने की छे युनिट का बिल जीरो करने के पावरकाम दुारा जारी अधिसूचना के बाद साफ हो गया कि बिजली बिल जीरो के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

बरिंदर भंबरा व कुलवीर भंबरा को सालगिरह की वधाई

समाजसेवी सरदार बरिंदर सिंह भंबरा व सरदारनी कुलवीर कौर भंबरा वासी गोहगड़ो माहिलपुर को शादी की सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं।  Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अबकी बार 200 पार… किस एग्जिट पोल ने एनडीए को दी सबसे बंपर सीटें….जानें महागठबंधन कितनी सीट पर सिमट गया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। Matrize के एग्जिट पोल नतीजों में बिहार में फिर से बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!