पंजाब सरकार द्वारा कर्जे माफी स्कीम के अंतर्गत 1200 के करीब लाभार्थियों के 42.41 करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए गए : सूूद

by
केंद्र सैंट्रल सैक्टर स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी में तीन गुना विस्तार करे: मोहन लाल सूूद
पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन द्वारा विजय सांपला के साथ मुलाकात
पंजाब सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए माँग पत्र को स्वीकृत करने की अपील
होशियारपुर :  पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन मोहन लाल सूद ने आज केंद्र सरकार से सैंट्रल सैक्टर स्कीम ‘एससी सब प्लान अधीन विशेष केंद्रीय मदद’ के अंतर्गत अनुसूचित जाति के परिवारों को स्कीम का लाभ लेने में दी जाने वाली सब्सिडी में 3 गुना विस्तार करने की माँग की है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के साथ मुलाकात करने पहुँचे पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन मोहन लाल सूद ने कहा कि यह सब्सिडी 1999 से 10 हज़ार रुपए चली आ रही है जबकि महँगाई कई गुना बढ़ चुकी है, जिसके मद्देनजऱ इस सब्सिडी में 3 गुना वृद्धि होना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाकी स्कीमों के अंतर्गत 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है, परन्तु सैंट्रल सैक्टर स्कीम ‘एससी सब प्लान अधीन विशेष केंद्रीय मदद’ के अंतर्गत योग्य अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए सब्सिडी 10 हज़ार रुपए ही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग को इस सम्बन्धी माँग पत्र भेजा जा चुका है, जिस पर गौर करते हुए केंद्र को लोक हित में यह माँगें स्वीकार करनी चाहीए हैं, जिससे योग्य लाभार्थियों को स्व-रोजग़ार स्थापित करने में बड़ी मदद मिल सके।
चेयरमैन मोहन लाल सूद ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से अपील की कि वह इस मसले को केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के समक्ष उठाने और पंजाब सरकार द्वारा रखी माँगों को मान कर अनुसूचित जाति परिवारों के लिए स्कीम का अधिक से अधिक लाभ यकीनी बनाएं। विजय सांपला ने पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन को भरोसा दिलाया कि वह इस सम्बन्धी जल्द ही अपेक्षित कार्यवाही करेंगे।
इस मौके पर मोहन लाल सूद ने बताया कि 1970 में स्थापित हुआ यह निगम अनुसूचित जाति, दिवयांग और सफ़ाई सेवकों के परिवारों को स्व-रोजग़ार की स्थापति के लिए अलग-अलग बैंकों के द्वारा कम ब्याज पर कर्जे उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम के 50 साल पूरे होने पर पंजाब सरकार द्वारा लाभार्थियों को स्व-रोजग़ार के लिए कुल 10 करोड़ रुपए के कर्जे मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कर्जे माफी स्कीम के अंतर्गत 1200 के करीब लाभार्थियों के 42.41 करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए गए हैं।
मोहन लाल सूद ने बताया कि एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लाल लकीर के अंदर रहने वाले निवासियों को मालिकाना हक दिए गए हैं, जिससे उनको अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत कजऱ् लेते समय किसी किस्म की कठिनाई पेश न आए। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा पिछले साल 1.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी दिलाई गई थी। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव  के मौके पर निगम द्वारा योग्य लाभार्थियों को विभिन्न कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपए के करीब स्व-रोजग़ार के लिए कर्जे दिलाए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंडिया गेट पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए जाएं : सुखबीर बादल

चंडीगढ़ :14 सितम्बर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपील की कि इंडिया गेट पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए...
article-image
पंजाब

केजरीवाल से मिलने के लिए 15 अप्रैल का मुख्यमंत्री मान को मिला समय

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल से मिलने के लिए 15 अप्रैल का समय दिया है। आपको बतादें कि 10 अप्रैल...
article-image
पंजाब

जिले की 7 विधान सभा क्षेत्रों में 6583 पैरा मिलेट्री, सी.ए.पी.एफ व जिला पुलिस के जवान तैनात : एसएसपी. ध्रुमन एच. निंबाले

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी एक्ट के अंतर्गत 71, एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 86 व आम्र्स एक्ट के अंतर्गत किए गए 4 मामले दर्ज, 165 गिरफ्तार – जिले के 23...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला….. बोलीं- हार पर आत्ममंथन के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रही पार्टी

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को चुनाव आयोग और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!