प्रभात चौक से घंटा घर चौक की तरफ जाने वाली सडक़ की 78 लाख रुपए और घंटा घर चौक से सैशन चौक तक सडक़ की 22 लाख रुपए के साथ बदलेगी नुहार : अरोड़ा

by
सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा शहर की 2 मुख्य सडक़ों की री-कारपैटिंग के काम की शुरूआत
पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मज़बूती
होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज 1 करोड़ रुपए की लागत के साथ शहर की 2 मुख्य सडक़ों की री-कारपैटिंग के काम की शुरुआत करवाई।
उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय प्रभात चौक से सिविल अस्पताल  के सामने से घंटा घर चौक की तरफ जाने वाली सडक़ की री-कारपैटिंग का काम शुरू करवाते हुए बताया कि यह काम आने वाले 4 दिनों में मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसी तरह घंटा घर चौक से सैशन चौक तक सडक़ की री-कारपैटिंग भी 3 दिनों के अंदर मुकम्मल हो जाएगी। सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि इन दोनों सडक़ों का काम क्रमवार 78 लाख रुपए और 22 लाख रुपए की लागत के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत लोगों की सुविधा के लिए शहर के अंदर ज़रुरी विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत होशियारपुर के अंदरूनी इलाकों में भी बुनियादी ढांचे को नई मज़बूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर में कई अहम प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के लिए ज्य़ादा से ज्य़ादा सुविधाओं को यकीनी बनाया जा सके।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब राज्य पिछड़े वर्ग आयोग के चेयरमैन श्रवण सिंह, जि़ला कांग्रेस के शहरी प्रधान डॉ. कुलदीप नन्दा, इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, काऊंसलरों में सुरिन्दर कुमार छिन्दा, परवीन सैनी, रणजीत चौधरी, बलविंधर कुमार बिन्दी, रजनी डडवाल, प्रदीप बिट्टू, कमल कटारिया, एडवोकेट लवकेश ओहरी, अशोक मैहरा, मीना शर्मा, अमरीक चौहान, यशवंत राय काला, मनमीत कौर, एडवोकेट पवितरदीप सिंह, बलविन्दर कौर, हरविन्दर सिंह, जसविन्दर पाल, विकास गिल, विजय अग्रवाल, मोनिका वर्मा, अनमोल जैन, दरपन सैनी, आशा दत्ता, मुकेश मल्ल, नवाब हुसैन, सुनीता देवी, गुरमीत चंद भी मौजूद थे। इनके अलावा मुकेश डाबर, सुरेश कुमार, कुलविन्दर सिंह हुन्दल, जगीर सिंह, नवीन कुमार, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, सुरिन्दर, मनजीत सिंह, अनिल कुमार, बलवीर सिंह, मीनाक्षी शारदा, मलकियत सिंह मरवाहा, वनिता शर्मा आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विभिन्न कोर्सों के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी: प्रिंसिपल डा़. खेहरा

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए जिले में पर्याप्त बैड व आक्सीजन के साथ-साथ सभी जरुरी साधन उपलब्ध: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिला अस्पताल सहित चार प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज जिले के अस्पतालों में लैवल दो के 173 व लैवल तीन के 25 बैड मौजूद,...
Translate »
error: Content is protected !!