एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम संपन्न : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उसी स्कूल के वार्षिक समागम में बने मुख्यातिथि

by

गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में इलाके की नामी संस्था एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उक्त समागम में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर समागम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया। समागम में छात्रों ने भंगड़ा गिद्दा, गीत, विभिन्न विषयों पर आधारित कोरियोग्राफी, नाटक, स्किट व अन्य प्रोग्राम पेश कर समय बांधते हुए उपस्थित लोगों को बार बार तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
एसबीएस मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की एमडी सुरेंद्र कौर की देखरेख में उक्त आयोजित समागम में इलाके के भारी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की और समागम को बेमिसाल बताते हुए कहा कि ऐसा समागम बहुत के देखने को मिलता है। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा आज जिस स्कूल में पढ़ा उस स्कूल में ही आज मुख्यातिथि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुया। उन्हींनो ने समागम में विद्यार्थियों दुआरा बिभिन्न बुराइयों के खिलाफ स्किट व नाटक पेश कर समाजिक बुराईयों के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया और कहा स्कूल में शुरू से ही विद्यार्थियों को प्रतिभा को चार चांद लगाने के लिए काम किया जाता है। जिसके लिए स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर ओर समूह स्टाफ वधाई का पात्र है। उन्हींनो ने स्कूल को एक लाख ग्रांट देने की घोषणा की।
इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने कहा कि समागम में स्कूल के 500 के करीब छात्रों द्वारा अपनी बिभिन्न तरह से कला का प्रदर्शन किया है। समागम के अंत में मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खकख व ये गणमान्य को विशेष रूप से एमडी सुरिंदर कौर व स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इसके इलावा शिक्षा , स्पोर्ट्स व अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाले छात्रों को द्वारा विशेष रूप से समूर्ति चिन्ह दिए गए। किया गया। इस समय कैप्टेन आरएस पठानिया, डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब्जी मंडी के पास व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

गढ़शंकर।शहर और उसके आसपास युवकों के शव मिलने से गढ़शंकर कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले शाहपुर घाटी में नंगल की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक का...
article-image
पंजाब

पति पत्नी गिरफ्तार : 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

माहिलपुर : माहिलपुर की पुलिस ने पति पत्नी को 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई दविंदर सिंह ने जस्सोवाल भठे के पास एक...
article-image
पंजाब

प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ रोड खाली करवाया : 90 घंटे से मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे थे प्रदर्शनकारियों

चंडीगढ़ : 90 घंटे से अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ दिया और रोड खाली करवा दिया। मोहाली डीसी की आशिका...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
Translate »
error: Content is protected !!