एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत का 8वीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

by

गढ़शंकर 4 मई: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से इंग्लिश मीडियम में फ्री शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत (इंग्लिश मीडियम) का आठवीं नतीजा सौ प्रतिशत रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजर राणा ब्रिज सिंह ने बताया 8वीं कक्षा का 2023 -24 सेशन का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का नतीजा निरंकारी सतगुरु माता जी की कृपा से बहुत शानदार रहा। जिसमें छात्रा अपशा शर्मा ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.3% अंकों से पहले स्थान, हरमनप्रीत कौर ने 557 अंक प्राप्त कर 92.8% से दूसरा स्थान और हरप्रीत सिंह ने 554 अंक प्राप्त कर 92.3% से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होनों बताया कि स्कूल के अन्य सभी बच्चों ने भी 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। उन्होनों बताया की स्कूल में बच्चों को आज स्कूल में सनमानित किया गया। स्कूल मैनेजर राणा ब्रिज सिंह ने निरंकारी सतगुरु माता जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कामना की और बच्चों के माता-पिता व बच्चों को पढ़ाने वाले स्मूह स्टाफ को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर 2 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
पंजाब

8 मार्च को पेश होगा बजट : वित्त मंत्री चीमा ने बजट में ऐतिहासिक घोषणाओं करने का दिया संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य का नया बजट, जो 8 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा, “ऐतिहासिक” होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले...
article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के जेल से बाहर आकर चुनाव में प्रचार करने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी – प्रशांत किशोर(पीके)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी  को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा...
Translate »
error: Content is protected !!